Chhatttisgarh Latest Hindi News : महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग में कुलपति की नियुक्ति के लिए एक तीन-सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया है। यह समिति विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा 14(2) के तहत बनाई गई है, जिसमें निम्नलिखित सदस्य शामिल हैं:
सोनमणि बोरा (आई.ए.एस.), प्रमुख सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति विभाग, को कुलाधिपति द्वारा नामांकित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। सोनमणि बोरा को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
ए.के. सिंह, कुलपति, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी, उत्तर प्रदेश, जिन्हें बोर्ड द्वारा निर्वाचित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
डॉ. नरेंद्र प्रसाद दीक्षित, पूर्व कुलपति, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग, जिन्हें राज्य शासन द्वारा नामांकित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
इस समिति को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा 14(4) के तहत अधिसूचना प्रसारित होने के छह सप्ताह के भीतर योग्य तीन उम्मीदवारों की सूची प्रस्तुत करनी है।




