छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग पूर्व चेयर पर्सन आईएएस टामन सोनवानी को CGPSC परीक्षा में लाखों रूपये लेकर नियुक्ति करने के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले सीबीआई की टीम ने उनके निवास पर भी छापेमारी की थी। इसके बाद आज उनकी गिरफ़्तारी कर ली गई है। खबर है कि, सोनवानी को 45 लाख रूपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।




