Police Caught 14 Gambling Accused : बालको थाना क्षेत्र के रुकबहरी जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगद 12,050 रुपये, 14 मोबाइल फोन, 5 मोटरसाइकिल और 1 कार जब्त की है।जंगल में लगा था जुए का फड़रविवार को जंगल के बीच एक दर्जन से अधिक लोग जुआ खेल रहे थे।
साइबर सेल कोरबा और बालको पुलिस की संयुक्त टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। इस दौरान 14 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश के पत्ते, नगदी और अन्य सामान भी जब्त किया।
आरोपियों की पहचानगिरफ्तार आरोपियों में दौलत ठाकुर, प्रमोद कुर्रे, ननकी राम साहू, जयशंकर मानिकपुरी, कैलाश दास वैष्णव, सुखसागर पटेल, परमानंद केवट, राजदेव साहनी, सुरेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम साहू, धनेश्वर सिंह, मोहम्मद नौशाद, विमलेश साहू और संतोष कुमार यादव शामिल हैं। ये सभी बालको नगर और आसपास के इलाकों के निवासी हैं।
पुलिस टीम की भूमिका सराहनीयइस कार्रवाई में बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह, साइबर सेल के एसएसआई अजय सोनवानी और उनकी टीम, प्रधान आरक्षक नरेंद्र, आरक्षक राजेंद्र यादव, अनिल साहू समेत अन्य स्टाफ का अहम योगदान रहा।




