Kulisha Mishra Becomes National Coordinator : अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अनुसंधान विभाग में छत्तीसगढ़ की कुलिशा मिश्रा को राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर की गई है। इस आशय का पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपालन ने जारी किया, जिसमें उन्हें तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने की स्वीकृति दी गई है।
डॉ. परिवेश मिश्रा की सुपुत्री और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के महासचिव कुलिशा मिश्रा की इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति को प्रदेश कांग्रेसियों ने गर्व का विषय बताया है। रायगढ़ और सारंगढ़ जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण पल मानते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार व्यक्त किया।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुलिशा मिश्रा की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि मिश्रा अपने पद पर रहते हुए कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगी।




