Police Transfer News : जिले के एसपी कार्यालय ने कल बड़े पैमाने पर थाना प्रभारी, उप निरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षकों की तबादला सूची जारी की थी। वही एक नई तबादला सूची जारी की गई। नए लिस्ट में चार प्रधान आरक्षक और दस आरक्षक प्रभावित हुए। पुलिस लाइन में तैनात ज्यादातर कर्मचारियों को थानों में तैनाती दी गई है।





