Janjgir Champa Breaking : जांजगीर-चांपा कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में खनिज विभाग के उडनदस्ता दल एवं पुलिस विभाग द्वारा जिला जॉजगीर चांपा के पामगढ़ क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन, भण्डारण, उत्खनन करने वाले वाहनो, स्थानो का औचक जॉच किया गया।खनि अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि जॉच के दौरान जिले के पामगढ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरघट्टा में खनिज रेत का अवैध उत्खनन में संलिप्त 01 चौन माउण्टेन मशीन व 01 हाईवा को जप्त किया जाकर अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया है।
इसी प्रकार जिले में विगत सप्ताह खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन के 22 प्रकरण, अवैध उत्खनन के 07 प्रकरण एवं अवैध भण्डारण के 01 प्रकरण दर्ज किया गया है। इस प्रकार कुल अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण के 30 प्रकरण दर्ज किया जाकर जाकर खनिज नियमो के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी।




