Raipur Nagar Nigam News: रायपुर शहर में गंदगी फैलाने और निर्माण कार्यों के नियमों की अवहेलना करने वालों की खैर नहीं। नगर निगम ने कचरा फैलाने और निर्माण कार्य के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ई-चालान की कार्यवाही शुरू कर दी है।
Read Also- औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा-सांकरा में चोर गिरोह का आतंक, जनता परेशान
दरअसल, कुछ लोग मनमानी तरीके से कचरा फैलाने और नगर निगम के आदेशों की अवहेलना करते हुए निर्माण कार्य कर रहे थे। इन लोगों के खिलाफ अब नगर निगम सख्त हो गया है और चालानी कार्रवाई की जा रही है।
Read Also- Rules Change: 1 दिसंबर से बदलने वाले OTP और Credit Card से जुड़े ये नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि अगर लोग इस कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो उन्हें नगर निगम के आदेशों का पालन करना होगा। ऐसा करने से शहर की सफाई व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और गंदगी का समस्या कम होगी।




