Chhattisgarh Finance Department : छत्तीसगढ़ प्रदेश के वित्त विभाग सचिव के द्वारा एक प्रपत्र जारी कर समस्त विभागों से केवल श्रम विभाग द्वारा निर्धारित दर के दैनिक/मासिक वेतन पर कार्यरत केवल श्रम सम्मान राशि प्राप्त कर्ता कर्मचारियो की संख्यात्मक जानकारी मांगी गई है।
स्वीकृत पद के विरुद्ध नियुक्त कार्यरत, स्वीकृत पद के विरुद्ध बिना नियुक्ती के कार्यरत, बिना स्वीकृत पद और बिना नियुक्ति पत्र के कार्यरत तीन अलग अलग कालम में श्रम सम्मान राशि पाने वालों की संख्यात्मक जानकारी चाही गई है। इसी में अन्य तीन कालम में पदनाम, वेतमान, स्वीकृत पद की विभागीय जानकारी भी पृथक से मांगी गई है।
ज्ञात हो 240 करोड़ वार्षिक बजट पिछली सरकार ने समस्त विभाग के श्रम दर में कार्यरत 50 हजार कर्मचारियो को 4 हजार मासिक हेतु प्रवाधान किया था। श्रम सम्मान राशि का करोड़ो रूपये आबंटन अभाव में पिछले वित्तीय वर्ष में वापस हो गई। पुनः इस वित्तीय वर्ष के लिए राशि आबंटित की गई है परन्तु विभाग से सीधे श्रम दर वेतन बिना बिचौलिए के पाने वालो में बेहद कम कर्मचारियो को कोषालय से इस श्रम सम्मान राशि का आबंटन किया जा रहा है।




