Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, May 2
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG NEWS: पैरोल पर छोड़े गए सात कैदी नहीं लौटे रायपुर जेल, प्रदेशभर की जेलों से लापता हैं 70 बंदी

    CG NEWS: पैरोल पर छोड़े गए सात कैदी नहीं लौटे रायपुर जेल, प्रदेशभर की जेलों से लापता हैं 70 बंदी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 16, 2024 trending No Comments2 Mins Read
    Raipur News Live
    Raipur News Live

    Raipur News Live: छत्तीसगढ़ के रायपुर सेंट्रल जेल से सात ऐसे कैदी हैं, जो पैरोल पर बाहर जाने के बाद अब तक वापस जेल नहीं लौटे। इनमें अधिकांश कैदी हत्या के मामलों में बंद थे। इन बंदियों की तलाश में जेल और पुलिस प्रशासन ने कई बार कोशिशें कीं, लेकिन अब तक इनका कोई पता नहीं चल सका है। राज्यभर की जेलों में ऐसे करीब 70 बंदी हैं, जो पैरोल पर बाहर जाने के बाद वापस लौटे नहीं हैं।

    रायपुर जेल के वारंट अधिकारी ने सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी दी है कि पैरोल पर बाहर गए सात बंदियों में से एक बंदी, शिवकुमार उर्फ मुन्ना, 5 दिसंबर 2002 से लापता हैं। बाकी बंदियों में गणेश देवांगन (23 जुलाई 2008), संजीत उर्फ सुजीत (8 सितंबर 2010), कृष्ण कुमार (31 अगस्त 2013), राजीव कुमार (2 अप्रैल 2020), रूपेंद्र साहू (21 नवंबर 2022) और नरेंद्र श्रीवास (18 जनवरी 2024) शामिल हैं। ये सभी बंदी हत्या के मामलों में सजा काट रहे थे।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र: सरकारी जमीन पर कब्जे का मुद्दा गरमाया, राजस्व मंत्री ने की जांच की बात

    Raipur News Live:  इस पूरे मामले पर हाई कोर्ट ने भी सख्त रुख अपनाया है। पिछले महीने हाई कोर्ट की डबल बेंच, जिसमें मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति अमितेंद्र किशोर प्रसाद शामिल थे, ने पैरोल पर गए कैदियों की वापसी न होने को गंभीरता से लिया और इस पर त्वरित रिपोर्ट मांगी। न्यायमूर्ति सिन्हा ने डीजीपी जेल से शपथ पत्र के जरिए ताजा रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। इसके बाद, डीजी जेल ने बताया कि प्रदेशभर की पांच सेंट्रल जेलों से 83 कैदी पैरोल पर बाहर गए थे, जिनमें से 10 को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीन की मृत्यु हो गई। बावजूद इसके, करीब 70 कैदी अब भी लापता हैं।

    Raipur News Live:  इसके साथ ही, बिलासपुर केंद्रीय जेल से भी 22 बंदी पैरोल पर बाहर गए थे, लेकिन वे भी लौटे नहीं। जेल प्रशासन ने बार-बार उनके परिजनों को सूचित किया, लेकिन जब यह बंदी वापस नहीं लौटे तो जेल प्रबंधन ने संबंधित थानों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बिलासपुर जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी के अनुसार, न्यायालय के आदेशानुसार, बंदियों को पैरोल की निर्धारित अवधि के बाद वापस लौटना होता है। हालांकि, अधिकांश बंदी लौट आते हैं, लेकिन इन 22 बंदियों की वापसी अब तक नहीं हो सकी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg news chhattisgarh news latest news raipur crime news raipur news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.