Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG NEWS: सड़क निर्माण में अनियमितताओं को लेकर विधानसभा में जोरदार हंगामा, पांच अधिकारियों का सदन में हुआ निलंबन, ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर

    CG NEWS: सड़क निर्माण में अनियमितताओं को लेकर विधानसभा में जोरदार हंगामा, पांच अधिकारियों का सदन में हुआ निलंबन, ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 20, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    CG Assembly Budget Session
    CG Assembly Budget Session

    CG Assembly News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में डीएमएफ मद से सड़क निर्माण में अनियमितताओं को लेकर विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। भाजपा के विधायक अजय चंद्राकर द्वारा उठाए गए सवालों पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सदन में पांच अधिकारियों को निलंबित करने की घोषणा की और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया।

    विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर ने दंतेवाड़ा में स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों में गड़बड़ियों का मामला उठाया। उन्होंने सवाल किया कि क्या इस सड़क के निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितताएं सामने आई हैं, और दोषी पाए जाने पर क्या कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, चंद्राकर ने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार को अधिक भुगतान किया गया है और भ्रष्टाचार के कई पहलू इस परियोजना में शामिल हैं।

    इस पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि यह कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नहीं, बल्कि जिला निर्माण समिति की केंद्रीय सहायता मद से स्वीकृत था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शिकायत मिलने के बाद दंतेवाड़ा कलेक्टर ने एक पांच सदस्यीय टीम गठित की थी, जिसने जांच के दौरान कई अनियमितताएं पाई थीं।

    Read Also-  केंद्र सरकार के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने भी IPS जीपी सिंह को किया बहाल

    जांच रिपोर्ट में बताया गया कि अर्थवर्क, जीएसबी डामरीकरण कार्य, डब्लूबीएम और सोल्डर कार्य, और रिटनिंग वॉल में गड़बड़ियां पाई गईं। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि ठेकेदार से 2 करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी, और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

    CG Assembly News:  चंद्राकर ने इस पर सवाल उठाया कि जब भुगतान ज्यादा नहीं हुआ, तो फिर जांच समिति वसूली क्यों कर रही है। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि माप पुस्तिका के आधार पर कुछ कार्यों का भुगतान कम किया गया था, और इसी आधार पर वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

    इस पर अजय चंद्राकर ने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम भ्रष्टाचार को छिपा रहे हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका कहना था कि डिप्टी सीएम भ्रष्टाचार को उजागर करने की बजाय उसे संरक्षण दे रहे हैं। इस आरोप-प्रत्यारोप के बाद सदन में विपक्ष ने भी हंगामा शुरू कर दिया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई।

    विधानसभा अध्यक्ष ने मामले को शांत करने की कोशिश करते हुए दोनों पक्षों को शांत रहने की सलाह दी और कहा कि सदन में संसदीय शिष्टाचार का पालन किया जाए।

    Read Also-  दानी गर्ल्स स्कूल के सामने बन रहे चौपाटी का विरोध, यूथ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

    CG Assembly News:  इस विवाद के बीच, डिप्टी सीएम ने विधानसभा में एक अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी पाई गई है, उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा और उनके खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी। निलंबित किए गए अधिकारियों में सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता अनिल राठौर, कार्यपालन अभियंता दामोदर सिंह सिदार, अनुविभागीय अधिकारी तारकेश्वर दीवान, सहायक अभियंता आरवी पटेल और उपअभियंता रविकांत सारथी शामिल हैं।

    इसके अलावा, डिप्टी सीएम ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ वसूली के आदेश दिए गए हैं और उसे पीडब्ल्यूडी में ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। इसके साथ ही ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg hindi news cg latest news cg news cg news live cg news today cg non step news raipur news cg raipur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी

    छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत

    धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.