Mahesh Gagda became the president of Volleyball Association: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। आज एसोसिएशन की वार्षिक कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें महेश गागड़ा को अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया। यह चुनाव छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक प्रशांत रघुवंशी और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक प्रवेश जोशी की उपस्थिति में हुआ। संजय सिंह, भारतीय कुस्ती महासंघ के मार्गदर्शन में चुनाव सम्पन्न हुआ।
Read Also- युवक ले रहा था सनी लियोन के नाम पर महतारी वंदन योजना का लाभ, FIR दर्ज
इस कार्यकारिणी का गठन वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक चार वर्षों के लिए किया गया है। बैठक ट्रीटोंन होटल में दोपहर 12:00 बजे से आयोजित की गई थी, जिसमें वॉलीबॉल से जुड़े 33 जिलों के कोच और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
- अध्यक्ष: महेश गागड़ा
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सतेन्द्र पांडेय, मो अकरम ख़ान
- उपाध्यक्ष: रूबी गरचा, अजय गोयल, दिवेश निषाद, विजय चन्द्रवंशी, निर्मल सिंह
- सचिव: रेखा पदम
- एसोसिएट सचिव: हेम प्रकाश नायक, शहरमेश चावड़ा, दिनेश सिंह
- कोषाध्यक्ष: सुशील गर्ग
- सयुक्त सचिव: नितिन पांडेय, ममता गुप्ता, दीपक प्रधान, सुभाष कादर
अध्यक्ष चुने जाने पर महेश गागड़ा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कमेटी वॉलीबॉल के विकास के लिए रणनीतियों पर काम करेगी।




