Raipur Political News: कांग्रेस पार्टी में बागियों की घर वापसी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात कर एक पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने अजीत और आनंद कुकरेजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जुनेजा ने कुकरेजा परिवार पर विधानसभा चुनावों में उन्हें हराने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उनकी वापसी पर विरोध जताया।
Raipur Political News: कुलदीप जुनेजा ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नाम लिखे पत्र में कहा, “हमारी पार्टी ने हमेशा हमें एकता का पाठ पढ़ाया है और संगठन में मजबूती से जोड़े रखा है, लेकिन कुछ लोग पार्टी की ताकत को कमजोर करने की कोशिश करते हैं। इनमें से एक नाम अजीत कुकरेजा और उनका परिवार है।” उन्होंने आरोप लगाया कि कुकरेजा परिवार ने 2013 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान पहुँचाने के लिए लोगों को भड़काया और क्षेत्र से बाहर भेजने की कोशिश की। हालांकि, 2018 में पार्टी ने अन्य वफादार कार्यकर्ताओं की मेहनत से चुनाव जीता था।
Read Also- पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और सहयोगियों के मोबाइल डी कोड, ED आज करेगी पूछताछ…
Raipur Political News: पत्र में जुनेजा ने कहा, “2013 के चुनाव में कुकरेजा परिवार की गतिविधियों की वजह से पार्टी को बहुत नुकसान हुआ। 2018 में भी उनकी साजिशें सामने आईं, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम जीतने में सफल रहे।” उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनावों का भी जिक्र करते हुए कहा कि इस बार कुकरेजा परिवार की मानसिकता फिर से सामने आई। अजीत कुकरेजा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और उन्हें हराने के लिए लोगों को भड़काया, जिसके परिणामस्वरूप कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले उत्तर विधानसभा क्षेत्र में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

पूर्व विधायक ने यह भी कहा, “अगर कुकरेजा परिवार का हस्तक्षेप नहीं होता, तो मैं आज भी कांग्रेस का एक और जीतने वाला प्रत्याशी होता। कुकरेजा परिवार को पार्टी ने पहले ही बाहर का रास्ता दिखाया था, लेकिन अब वे फिर से पैसे के बल पर पार्टी में वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं।“




