MP Tikamgarh News: मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सरकारी अधिकारी कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े जा रहे है। ताजा मामला टीकमगढ़ जिले से सामने आया है। जहां सागर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पटवारी ने जमीन संबंधी काम के लिए घूस मांगी थी।
MP Tikamgarh News: यह पूरा मामला मोहनगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत मझगवां का है। जानकारी के मुताबिक, इसी गांव के रहने वाले किसान से रिश्वत की डिमांड की गई थी। हल्का पटवारी संजू रैकवार ने जमीन फौती नामांतरण के लिए घूस मांगी थी। इसकी शिकायत किसान ने सागर लोकायुक्त पुलिस से की।
MP Tikamgarh News: शिकायत सही पाए जाने पर सागर लोकायुक्त पुलिस ने ग्राम पंचायत मझगवां में दबिश दी। हल्का पटवारी संजू रैकवार को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। फिलहाल इस मामले में कार्रवाई जारी है। लोकायुक्त पुलिस भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।