Gwalior Rape Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां दो दोस्त, दोनों सगी बहनों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए और दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। इसमें एक बहन नाबालिग तो वहीं दूसरी बालिग है। फिलहाल दोनों बहनों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पीड़ितों की शिकायत पर दोनों दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।
दरअसल, ग्वालियर के तिघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दो सगी बहनें 9 दिसंबर के दिन अचानक लापता हो गई थी। लापता हुई दोनों बहनों में एक बहन नाबालिग तो दूसरी बालिग थी। जिसे लेकर परिवार के लोगों ने दोनों बहनों को तलाश किया। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। जिसकी शिकायत परिवार के लोगों ने थाने पहुंचकर की तो पुलिस ने गुमशुदगी के साथ-साथ अपहरण का मामला दर्ज किया और दोनों की तलाश शुरू की।
Read Also- 52 किलो सोना, 100 करोड़ का हेरफेर, ED ने दर्ज किया के धनकुबेर पूर्व कांस्टेबल के खिलाफ केस
Gwalior Rape Case: पुलिस की जांच पड़ताल और तलाशी के दौरान दोनों सगी बहनें पुरानी छावनी क्षेत्र के रायरू गांव में मिली। जिनको पुलिस दस्तयाब कर थाने ले गई, जहां दोनों ने अपनी मर्जी से जाना बताया तो पुलिस ने दोनों बहनों को परिवार के सुपुर्द कर दिया, लेकिन दोनों सगी बहनों ने बाद में अपने परिवार को बताया कि गांव का रहने वाला रोहित बाल्मिक नाम का युवक, तालपुरा के रहने वाले दोस्त राजवीर जाटव अपने साथ ले गए थे और दोनों ने ही उनका दुष्कर्म किया है।
Gwalior Rape Case: इस बात का खुलासा होने पर परिवार के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसपी धर्मवीर सिंह यादव को घटना से अवगत करते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसपी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश तिघरा थाना पुलिस को दिए। वहीं तिघरा थाना पुलिस ने निर्देश मिलने के बाद नाबालिग बहन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, पॉक्सो और दूसरी बहन की शिकायत पर रेप का मामला दर्ज किया है। जब पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी तो दोनों आरोपी घर से फरार मिले। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।




