Korba Accident News : कोरबा शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया, जब न्यू ईयर पार्टी से लौट रहे दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कुसमुंडा निवासी युवक अनुभव रोजर मसीह की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मानिकपुर चौकी अंतर्गत कालीबाड़ी के पास हुई।
Read Also- सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2025 की दी बधाई, कहा- नया साल सभी के जीवन में लाए सुख, समृद्धि और खुशहाली
Korba Accident News : जानकारी के अनुसार, अनुभव अपने दो दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद देर रात 1:30 से 2 बजे के बीच घर लौट रहा था। इस दौरान उसकी कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार ने सड़क किनारे लगे बिजली खंभे और दुकान के बाहर बने शेड को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।
Read Also- वाणिज्यिक कर विभाग में हुई थोक के भाव में अधिकारियों की पदोन्नति, देखें पूरी सूची…
Korba Accident News : हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को कार से रेस्क्यू कर निकाला। घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जिसमें एक युवक को NKH अस्पताल में भर्ती किया गया है और दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




