Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 2
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG NEWS: 11 IPS और 8 IAS अधिकारियों का तबादला: पल्लव को भेजा गया ट्रेनिंग सेंटर, प्रतिष्ठा को मिली नारायणपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी; 7 IFS अधिकारियों को प्रमोशन, जारी हुआ आदेश 

    CG NEWS: 11 IPS और 8 IAS अधिकारियों का तबादला: पल्लव को भेजा गया ट्रेनिंग सेंटर, प्रतिष्ठा को मिली नारायणपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी; 7 IFS अधिकारियों को प्रमोशन, जारी हुआ आदेश 

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 2, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अधिकारियों का तबादला

    IPS-IAS Transfer News in CG: छत्तीसगढ़ सरकार ने नए साल के पहले दिन 11 IPS का तबादला किया है। इसमें एक IG और 4 DIG भी हैं। अभिषेक पल्लव पीएचक्यू से चंदखुरी पुलिस एकेडमी भेजे गए हैं। इसके साथ ही 8 IAS अधिकारों का भी ट्रांसफर किया गया है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार के रूप में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके अलावा 7 IFS अधिकारियों को प्रमोशन मिला है।

    सरकार ने नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर के कलेक्टर को बदल दिया है। जनवरी 2024 में ही विपिन मांझी कलेक्टर बनाए थे। अब जनवरी 2025 की पहली तारीख को ही ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह प्रतिष्ठा मामागई नारायणपुर जिले की नई कलेक्टर होंगी।

    देखिए आदेश की कॉपी-

    अलरमेलमंगई को वाणिज्य कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार
    IPS-IAS Transfer News in CG:  IPS Transfer News in CG: जारी आदेश में अलरमेलमंगई डी को सचिव वाणिज्य कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं पदम सिंह एल्मा को आयुक्त आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास के पद पर पदस्थ कर आदिम जाति अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंध संचालक और अंत्या व्यवसाय सहकारी वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

    इसके साथ ही IAS अभिजीत सिंह को लोक सेवा आयोग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। प्रतीक जैन को जिला पंचायत बस्तर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। वहीं नरेंद्र दुग्गा को सरगुजा संभाग का कमिश्नर बनाया गया है।

    Read Also-  Air India बनी इन-फ्लाइट वाई-फाई सर्विस देने वाली पहली एयरलाइन, घरेलू उड़ान मार्गों पर मिलेगी सुविधा

    IPS अफसरों का तबादला, ट्रेनिंग सेंटर भेजे गए पल्लव
    IPS-IAS Transfer News in CG:  सरकार ने IPS अफसरों का भी ट्रांसफर किया है। चर्चित IPS अधिकारी अभिषेक पल्लव को पुलिस मुख्यालय से अब राज्य पुलिस एकेडमी चंदखुरी के पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। ध्रुव गुप्ता को इंटेलिजेंस, अभिषेक शांडिल को स्पेशल यूनिट लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी दी गई है।

    साथ ही गिरजा शंकर जायसवाल को तकनीकी सेवा में उप पुलिस महानिरीक्षक के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है।

    देखिए आदेश की कॉपी-

    IFS अफसरों का प्रमोशन
    वन विभाग के 15 से ज्यादा अधिकारियों को प्रमोट किया गया है। हालांकि उनकी पदस्थापना में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। प्रमोशन हासिल करने वाले अधिकारियों में IFS एम मर्सीबेला, विशेष कुमार, मनोज कुमार पांडे, अमिताभ बाजपेई, राम अवतार दुबे, रमेश चंद्र दुग्गा जैसे 7 अफसर भी शामिल हैं। इनका पे स्केल बदला गया है।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg cg hindi news cg latest hindi news cg latest news cg news cg news live cg raipur news chhattisgarh breaking news chhattisgarh news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी

    छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत

    धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.