Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में नौकरी से हटाए गए B.Ed सहायक शिक्षकों के मामले में सरकार ने एक उच्च स्तरीय प्रशासनिक कमेटी बना दी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी इस कमेटी में 5 अधिकारी शामिल हैं। जिसमें प्रमुख सचिव विधि विभाग, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, सचिव वित्त विभाग और सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को रखा गया है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक जारी रहेगा ठंड का सितम, यहां न्यूनतम तापमान पहुंचा 5 डिग्री
Chhattisgarh News: शुक्रवार को ही कमेटी के गठन का आदेश जारी किया गया है। ये कमेटी ही सहायक शिक्षकों के समायोजन और उनके लिए अन्य संभावनाओं पर विचार करेगी। बता दें कि नवा रायपुर के तूता स्थित धरना स्थल में 19 दिसंबर से बर्खास्त B.Ed सहायक शिक्षकों का अनिश्चितकालिन आंदोलन चल रहा है।





