Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी

    July 24, 2026

    20 साल पुराने वित्तीय अनियमितता मामले में EOW की दबिश, अनिल मेडिकल से जब्त किए दस्तावेज

    July 24, 2026

    खम्हारडीह धरने पर डिप्टी CM अरुण साव का पलटवार, बोले- कांग्रेस ने जानबूझकर बिगाड़ा माहौल

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
    • 20 साल पुराने वित्तीय अनियमितता मामले में EOW की दबिश, अनिल मेडिकल से जब्त किए दस्तावेज
    • खम्हारडीह धरने पर डिप्टी CM अरुण साव का पलटवार, बोले- कांग्रेस ने जानबूझकर बिगाड़ा माहौल
    • सेवा भूमि पर भू-स्वामी अधिकार का दावा खारिज, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम निर्णय
    • महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल, सीएसआर से मजबूत होंगे पोषण और बाल विकास कार्यक्रम
    • यॉर्कशायर से जुड़े कुलदीप यादव, इंग्लैंड में खेलेंगे वन-डे कप और काउंटी चैंपियनशिप
    • पुलिस के आश्वासन के बाद कांग्रेस ने खत्म किया धरना, दीपक बैज ने की घोषणा
    • आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगी नई प्रगति रिपोर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पत्रकारों ने किया चक्काजाम… कर रहे है हत्यारों के फांसी की मांग

    पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पत्रकारों ने किया चक्काजाम… कर रहे है हत्यारों के फांसी की मांग

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 4, 2025Updated:January 4, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    journalist mukesh chandrakar murder case
    journalist mukesh chandrakar murder case

    Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने राष्ट्रीय राजमार्ग में चक्काजाम कर दिया है। उनकी मांग है कि हत्यारों को जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्तार करे। इतना ही नहीं उन तमाम लोगों को हत्या के आरोप में फांसी की सजा हो। उनकी संपत्ति कुर्क हो और बैंक खाते समेत पासपोर्ट भी सील किया जाए।

    इस चक्काजाम को हटाने की जुगत में जिला प्रशासन और पुलिस दोनों ही लगा हुआ है। भारी मात्रा में जवानों का बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। लेकिन पत्रकार है कि टस से मस होने का नाम नहीं ले रहे है। इधर, राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है और आवागमन बाधित है।

    Read Also-  निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case:  पत्रकार मुकेश चंद्राकर एक जनवरी की शाम से लापता था। उनके बड़े भाई यूकेश चंद्राकर ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी और मुकेश को खोज निकालने की पुलिस और प्रशासन से अपील की थी। दो दिन बाद तीन जनवरी की शाम पुलिस की स्थानीय ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के मजदूरों के रहने वाले जगह पर पहुंचती है और वहां के सेप्टिक टैंक से मुकेश का शव बरामद करती है। शव मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक हत्यारों का नाम नहीं लेते है और जांच चलने का हवाला देते हुए हत्यारों के नाम लेने से इंकार करते हैं। इतना ही नहीं वे इस हत्याकांड से जुड़े लोगों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देते है। लेकिन सुबह बीत जाने के बाद भी जब गिरफ्तारी नहीं होती है तो पत्रकार आंदोलन में उतर जाते है, जिन्हें अब संभाल पाना पुलिस के बस में नहीं हो रहा है।

    Read Also-  पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या: सीएम साय ने जताया दुःख, कहा- अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा

    क्यों हुई हत्या
    दरअसल, पत्रकार मुकेश चंद्राकर खुद के यूट्यूब चैनल बस्तर जंक्शन चलाने के साथ साथ कई टीवी चैनलों के लिए फ्रीलांस काम करते थे। कुछ दिन पहले एक टीवी चैनल के पत्रकार ने मुकेश चंद्राकर की मदद से बीजापुर जिले में गुणवत्ता विहीन सड़क और 120 करोड़ के भ्रष्टाचार पर एक रिपोर्ट की थी। यह गुणवत्ता विहीन सड़क स्थानीय ठेकदार सुरेश चंद्राकर बना रहे थे। सुरेश चंद्राकर ने इस सड़क में भ्रष्टाचार कर 120 करोड़ का बंदरबांट किया था। चैनल में जब इस भ्रष्टाचार की रिपोर्ट प्रकाशित हुई तो पूरे मामले में जांच बैठी और जल्द कार्यवाही होने वाली थी। इस बात से नाराज चल रहे ठेकेदार और उसके भाई ने मुकेश चंद्राकर की हत्याकर उसे सेप्टिक टैंक में दफना दिया।

    Read Also-  तीन दिनों से लापता बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या! पुलिस जांच में जुटी, पत्रकारों में आक्रोश…

    कैसे की हत्या?
    Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case:  मुकेश चंद्राकर के पास कई दिनों से सुरेश चंद्राकर के छोटे भाई का फोन आ रहा था और मिलने की बात कह रहा था। कुछ दिन टालने के बाद एक जनवरी की शाम मुकेश सुरेश चंद्राकर उनके भाइयों से मिलने पहुंचा। इस दौरान सुरेश और उसके भाइयों ने मुकेश की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। मुकेश के शव बरामद करने के बाद माथे और शरीर के अन्य जगह पर गहरे चोट पाए गए हैं।

    हत्या के बाद आरोपी हो चुके है फरार
    खबरों की माने तो हत्या के बाद से सुरेश चंद्राकर और उसका परिवार फरार हो गया है। सुरेश के छोटे भाई की थार एसयूवी रायपुर के एयरपोर्ट में खड़ी होने की बात सामने आ रही है। वहीं सुरेश का सबसे छोटा भाई पुलिस की हिरासत में है और अन्य भाइयों की तलाश जारी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    journalist mukesh chandrakar murder case mukesh chandrakar mukesh chandrakar death case mukesh chandrakar murder case mukesh chandrakar murder case news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    नारायणपुर के साथ बीजापुर उप जेल का होगा उन्नयन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    एक करोड़ के दुर्घटना बीमा दावे में कथित गड़बड़ी, पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, अधिवक्ता की तलाश जारी

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.