Naxalite Encounter Update : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे। ये तीनों नक्सली वरिष्ठ सदस्य थे और उन पर कुल 18 लाख रुपये का इनाम था। सुकमा के पालीगुड़ा-गुंडराजगुडेम की पहाड़ी पर गुरुवार सुबह सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी, तभी मुठभेड़ हो गई। घटनास्थल से तीन नक्सलियों के शव बरामद किये गये।
Read Also- रायपुर में आयोजित हुआ ऑल इंडिया स्टील कॉनक्लेव 2.0, सीएम साय ने किया शुभारंभ, 17 राज्यों के 1500 से ज्यादा उद्योगपति हुए शामिल
Naxalite Encounter Update : एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में से एक कोरसा महेश इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का विशेषज्ञ था और 2023 और 2024 में बेदरे (बीजापुर) और जगरगुंडा (सुकमा) इलाकों में हुई हिंसक घटनाओं का कथित मास्टरमाइंड था। महेश माओवादियों के प्लाटून नंबर के डिप्टी कमांडर के रूप में सक्रिय था। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा कि 30 और उस पर आठ लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने कहा कि दो अन्य, मदवी नवीन और अवलम भीमा, क्षेत्र समिति के सदस्य थे और उन पर पांच लाख रुपये का इनाम था।




