Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो दिवसीय ऑल इंडिया स्टील कॉनक्लेव 2.0 का आयोजन किया गया है, जिसमें 17 राज्यों से 1500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम 10 और 11 जनवरी को आयोजित हो रहा है, और यह सेकेन्डरी स्टील के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रीय आयोजन है।
Read Also- महतारी वंदन योजना के लाभ से वंचित महिलाएं फिर भर सकेंगी फॉर्म, नगरीय निकाय चुनाव के बाद शुरू होगी प्रक्रिया
Chhattisgarh News : कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री लखनलाल देवांगन और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर की। मुख्यमंत्री साय ने कहा, “यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। इस कॉनक्लेव में उद्योगपति विचार मंथन करेंगे, जिससे स्टील सेक्टर में नई दिशा मिलेगी। हमारा प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का पावर हाउस है और यहां नई उद्योग नीति और रोजगार सृजन पर चर्चा होगी।” मंत्री देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ में उद्योग नीति को लागू करने में कई योजनाएं लाई गई हैं। उन्होंने कहा, “स्टील उद्योग के लिए 10 से 15 वर्षों तक बिजली बिल में छूट का प्रावधान रखा गया है।”
Read Also- छत्तीसगढ़ में शीतलहर का कहर: मैनपाट में रात का पारा 1.2 डिग्री, घास पर जमी ओस
Chhattisgarh News : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी की विकास की गति का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने उद्योगों के विकास के लिए CSR गतिविधियों पर जोर दिया और केंद्र सरकार के सहयोग की बात की। इस कॉनक्लेव में छत्तीसगढ़ स्टील रि-रोलर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ स्पॉज आयरन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन और छत्तीसगढ़ मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन सहित विभिन्न सहयोगी शामिल हुए हैं।




