रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के तारीखों के ऐलान के साथ ही बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी है।
इस बीच भाजपा प्रभारी नितिन नवीन छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे और एयरपोर्ट पर पत्रकारों को संबोधित किया। चर्चा के दौरान भाजपा प्रभारी ने कहा कि पंच से पार्लियामेंट तक बीजेपी का सपना पूरा होगा।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी. उन्होंने प्रत्याशियों के नामों को लेकर कहा कि चुनाव के लिए कई नाम सामने आए हैं,
जिनमें राज्य स्तर तक के नाम भी शामिल है। नितिन नबीन ने यह भी कहा कि बीजेपी सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का काम करेगी.
बता दे कि तारीखों के ऐलान के साथ ही पार्टियां तैयारी में जुट गई है। हालांकि प्रत्याशियों के नामों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपने कार्यकर्ताओं के साथ नेताओं के पास पहुंच रहे हैं। और पार्टियों में अपनी भूमिका की जानकारी देते हुए टिकट की मांग कर रहे हैं। हालांकि कुछ दिन में सस्पेंस से पर्दा उठ जाएगा, और उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग जाएगी।




