मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: जिले में नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस टीम ने गुरुवार को फोन ट्रेस कर आरोपी मनमोहन सिंह को छिंदिया और बलभद्र सिंह को दर्रीपारा गांव से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना 20 जनवरी दोपहर 2 बजे की है। शौच के लिए घर से बाहर गई नाबालिग को बलभद्र (26) और मनमोहन सिंह (35) ने उसे आवाज देकर बुलाया। पीड़ित दोनों आरोपियों को पहले से जानती थी। इसलिए दोनों के पास चली गई। जहां दोनों ने नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।
इधर, काफी देर बाद जब नाबालिग घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश शुरू कर दी। पीड़िता के परिजन उसे तलाश करते हुए बलभद्र सिंह के घर के पास पहुंचे। तो वहां घर के बाहर लड़की की चप्पल और साल देखकर, और अंदर से चिल्लाने की आवाज सुनकर उन्हें शक हुआ तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर पीड़िता को निकाला।
पीड़ित के परिजनों ने दूसरे दिन पटना थाने में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 127, 137(2), 70(2) BNS और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत केस दर्ज किया। घटना के बाद आरोपी भाग गए थे। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।




