रायपुर। राजधानी रायपुर में बीजेपी एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इस सम्मेलन में रायपुर नगर निगम के सभी वार्डों के कार्यकर्ता और प्रत्याशी शामिल होंगे।
![]()
बीजेपी के इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के इंडोर स्टेडियम में होगा, जहां भाजपा के कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव में जीत की हुंकार भरेंगे।
पार्टी ने इस बार रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए मीनल चौबे को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, और पार्टी की पूरी ताकत इस सम्मेलन के माध्यम से चुनावी तैयारियों को तेजी देने में लगी हुई है। बता दे कि सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर आगामी चुनावों में अपनी जीत के लिए रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।



