रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां जोरो पर है। प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। जिसके बाद आज से उम्मीदवारों के नाम वापसी के बाद, कल यानी 1 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। जिससे सभी प्रत्याशियों को अपने चुनाव चिन्ह मिलेंगे। इसके बाद चुनाव प्रचार तेज हो जाएगा, क्योंकि उम्मीदवारों को अब अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के लिए कम समय मिलेगा। ।
11 फरवरी को पहला मतदान
नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा और 15 फरवरी को मतगणना की जाएगी। इस चुनाव को लेकर प्रदेशभर में माहौल गरम है, और सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं।




