Train Cancelled News: रेलवे ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और रायपुर के बीच चलने वाली 8 लोकल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। यह कदम बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेने के कारण उठाया गया है। इससे 2 से 5 फरवरी तक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
रद्द की गई ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:
- 2 फरवरी को 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
- 2 फरवरी को 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
- 2 फरवरी को 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर
- 2 फरवरी को 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
- 4 फरवरी को 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर
- 4 फरवरी को 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर
- 5 फरवरी को 58208 जूनागढ़-रायपुर रोड पैसेंजर
- 5 फरवरी को 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
Train Cancelled News




