राजनांदगाव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित पाटेकोहरा राज्य परिवहन बैरियर पर ड्राइवर ने बैरियर पर अवैध वसूली और मारपीट करने का आरोप लगाकर विरोध किया। इसके बाद वाहन चालक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर खुदकुशी की कोशिश की। इस घटना के बाद मौके पर वाहन चालकों की भीड़ इक्कठी हो गई। और दो घंटे तक लंबा जाम लग गया।
बताया जा रहा है कि चालक के साथ मारपीट की गई है, जिससे उसके नाक से खून निकल रहा है। शरीर के अन्य अंगों में भी चोट के निशान मिले हैं। मारपीट से क्षुब्ध होकर चालक खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था।




