गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सिवनी गांव में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गिरफ्त में आरोपी न आ सके इसके लिए उसने प्लानिंग कर रखा था। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए कुत्ते पाल रखे थे, जो उसे सतर्क कर देता था। इस बीच जिला एसपी के निर्देश पर जिले में धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ये कार्रवाई की गई।
एसडीओपी मरवाही दीपक मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी रणछोड़ सिंह सेंगर और साइबर सेल प्रभारी सुरेश ध्रुव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी पर हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और सबूत मिटाने जैसे गंभीर आरोप हैं।
इस मामले में दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्रवाई के लिए टीम की सराहना की और जिले में कड़ी कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।




