पेंड्रा। जिले के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रत्नेश तिवारी पर हमले की कोशिश की गई। शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला पेंड्रा के पतगवां गांव का है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 के प्रत्याशी रत्नेश तिवारी ने रिपोर्ट लिखाई कि वह अपने घर के पास समर्थकों के साथ चुनावी चर्चा कर रहा था। इस दौरान मोहल्ले का रहने वाला दुर्गेश कश्यप पिता सुरेश कश्यप कुल्हाड़ी लेकर दौड़ते हुए आया और पुरानी रंजिश पर गाली-गलौज करते हमला कर दिया।
गनीमत रही कि वहां मौजूद लोगों ने दुर्गेश को पकड़कर कुल्हाड़ी छीन लिया और बीच बचाव किया। इस घटना में रत्नेश बाल-बाल बच गए। रत्नेश तिवारी ने पुलिस को बताया कि आरोपी दुर्गेश ने उनके का भतीजे पर हमले की कोशिश की। उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हुई है। इस मामले में पेंड्रा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




