रायपुर। राजधानी की आरंग पुलिस ने आरोपी संजय टंडन को चार मवेशियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी कई बार जेल की हवा खा चुका है।
बता दे कि गौसेवकों ने ग्राम कुकरा-संडी के बीच नहर के पास वाहन संख्या CG 04 LE 3465 से मवेशियों को परिवहन करते हुए आरोपी संजय टंडन और वाहन चालक बालकृष्ण साहू को पकड़ा। इसके बाद, तुरंत आरंग पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों आरोपियों। को गिरफ्तार कर लिया।
उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2011 की धारा 04,06,10 और BNS 299 के तहत कार्रवाई शुरू की है। ग्राम अकोली खुर्द (आरंग) निवासी संजय टंडन पहले भी गौ तस्करी में शामिल रहा है और कई बार पुलिस के हाथों पकड़ चुका है।




