Arun Dev Gautam becomes the new DGP of CG: 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ पुलिस में डीजीपी का प्रभार सौंपा गया है। वे डीजीपी अशोक जुनेजा के सेवानिवृत्त होने के बाद, 5 फरवरी से प्रदेश के पुलिस प्रमुख के रूप में कामकाज देखेंगे। वर्तमान में अशोक जुनेजा का कार्यकाल जुलाई 2024 तक था, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें रिटायरमेंट से पहले छह महीने का एक्सटेंशन दिया था। अरुण देव गौतम को नए डीजीपी की पूर्ण नियुक्ति से पहले यह जिम्मेदारी दी गई है, और केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद औपचारिक घोषणा की जाएगी।
Read Also- नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, मुखबिरी का लगाया आरोप
Arun Dev Gautam becomes the new DGP of CG: अरुण देव गौतम उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के अभयपुर गांव से हैं, जहां उनका जन्म 2 जुलाई 1967 को हुआ। वे किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और परिवार में पांच भाई और एक बहन हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की, बाद में प्रयागराज में अपने बड़े भाई के पास जाकर आगे की पढ़ाई की। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज इलाहाबाद से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की और फिर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से आर्ट्स में बीए तथा राजनीति शास्त्र में एमए किया।
Read Also- छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अब गिरेगा दिन और रात का पारा, जानें 24 घंटे बाद कैसा रहेगा मौसम
Arun Dev Gautam becomes the new DGP of CG: गौतम ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से अंतरराष्ट्रीय कानून में एमफिल की डिग्री हासिल की और पीएचडी करने की शुरुआत भी की। यूपीएससी परीक्षा में पहली बार असफल होने के बाद, उन्होंने अपनी मेहनत को दोगुना कर दिया और दूसरी बार में आईपीएस परीक्षा पास कर 1992 बैच में शामिल हुए।
Read Also- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व मंत्री लखमा की पेशी आज, EOW कोर्ट में लगाई जमानत याचिका
उन्हें मध्यप्रदेश कैडर आवंटित किया गया था और उन्होंने अपनी आईपीएस सेवा 12 अक्टूबर 1992 को शुरू की। प्रारंभ में जबलपुर में प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर कार्यरत रहे, उसके बाद बिलासपुर के सीएसपी, कवर्धा के एसडीओपी और भोपाल के एडिशनल एसपी के रूप में कार्य किया। इसके अलावा, वे मध्य प्रदेश पुलिस की 23वीं बटालियन के कमांडेंट भी रह चुके हैं। उनके पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यकाल की शुरुआत राजगढ़ जिले से हुई थी।





