Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने की संभावना है। अब न्यूनतम तापमान में गिरावट होने वाली है। इससे रात ठंड फिर से लौट सकती है। इस बीच दिन का तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने वाला है। आज मंगलवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही रात के समय हो रही गर्मी के अहसास से रात मिलने वाली है। हालांकि इस दौरान रात और दिन का तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
Read Also- विकास की नई राह: छत्तीसगढ़ को रेल बजट में मिली 6925 करोड़ रुपए की राशि, OP चौधरी बोले-बढ़ेगी कनेक्टिविटी
Chhattisgarh Weather : मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। दूसरी ओर प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि उत्तर से आने वाली हवाओं का आना लगभग बंद हो गया है। इसके वजह से ठंड कम हो गई है। वहीं सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक है।
Read Also- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व मंत्री लखमा की पेशी आज, EOW कोर्ट में लगाई जमानत याचिका
Chhattisgarh Weather : प्रदेश के अधिकतर जिलों में लगभग अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। इससे प्रदेश में ठंड गायब हो गई है। रात में भी गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं अब दिन और रात का पारा में गिरावट के असर हैं। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में गर्मी का असर खत्म होने के साथ ही हल्की ठंड लगने लगेगी। साथ ही दिन का पारा कम होने से गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।




