Chhattisgarh Latest News : भारत सरकार के रेल बजट में छत्तीसगढ़ को इस बार 6925 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे ऐतिहासिक बताया है, वहीं छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आभार जताते हुए कहा कि इससे प्रदेश में रेलवे विकास को बढ़ावा मिलेगा और कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
Chhattisgarh Latest News : रेल मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 11 वर्षों में छत्तीसगढ़ में 1,125 किमी नई पटरियों का निर्माण किया गया है, जबकि 100% रेलवे नेटवर्क विद्युतीकृत हो चुका है। पिछले एक दशक में 350 किमी विद्युतीकरण भी हुआ है। वर्तमान में चल रहे 26 प्रोजेक्ट में 2,768 किमी नई रेल पटरियों का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी कुल लागत 38,378 करोड़ रुपए है।
Read Also- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व मंत्री लखमा की पेशी आज, EOW कोर्ट में लगाई जमानत याचिका
Chhattisgarh Latest News : हाल ही में मंजूर की गई सरडेगा–भालुमुड़ा नई डबल लाइन (37 किमी, 1,360 करोड़ की लागत) और 32 अमृत स्टेशनों का आधुनिकीकरण 1,672 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। प्रदेश में कवच सुरक्षा प्रणाली को लागू किया जा रहा है, जिसमें 1,105 रूट किलोमीटर में कवच कार्य स्वीकृत किया गया है।
इसके अलावा, रायपुर स्टेशन में 463 करोड़ रुपए से नई बिल्डिंग का निर्माण, दुर्ग स्टेशन में 456 करोड़ रुपए की लागत से पुराने स्ट्रक्चर को हटाने का कार्य और बिलासपुर स्टेशन में 435 करोड़ रुपए की लागत से बैरिकेडिंग और यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम चल रहा है।
Read Also- सेक्स सीडी कांड: 7 साल बाद आज रायपुर कोर्ट में होगी सुनवाई…
यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए, पिछले 11 वर्षों में 148 रेल पुल और अंडरब्रिज का निर्माण, 119 स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा, 20 लिफ्ट और 8 एस्केलेटर स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही, 5 जिलों को जोड़ने वाली 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी शुरू की गई हैं।




