Sex CD Scandal: अश्लील सीडी टेंपरिंग मामले में, जिसमें पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री का चेहरा लगाया गया था, आज रायपुर कोर्ट में 7 साल बाद फिर से सुनवाई शुरू होगी। कोर्ट ने इस मामले में सभी 6 आरोपियों को पेशी के लिए समंस जारी किया है। सीबीआई ने 25 सितंबर 2018 को इस मामले में चार्जशीट पेश की थी, लेकिन तब से किसी पर भी आरोप तय नहीं हुए हैं। सुनवाई की शुरुआत पहले आरोप पत्र पर बहस से होगी।
Read Also- मुश्किलों में भाजपा महापौर प्रत्याशी, पूजा विधानी के ओबीसी जाति प्रमाण पत्र का मामला हाईकोर्ट पहुंचा
Sex CD Scandal: इस केस की सुनवाई पिछले 7 साल से रुकी हुई थी। सीबीआई ने 2018 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने की अर्जी लगाई थी, क्योंकि इसमें तत्कालीन सरकार के प्रभावशाली लोगों के नाम शामिल थे। दिल्ली की कोर्ट में इस संबंध में विचार चल रहा था, जिसके कारण केस की सुनवाई में देरी हुई। हाल ही में दिल्ली की कोर्ट ने फैसला किया कि केस ट्रांसफर नहीं होगा, जिससे अब रायपुर की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी।




