Bijapur News : बीजापुर जिले के तरेम थाना क्षेत्र के बुडगीचेरू गांव में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों, मुन्ना माड़वी और राजू कारम, की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। इस घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने की है।
Read Also- 6 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल
Bijapur News : मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उन्हें मौत की सजा दी। पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर नक्सलियों का एक पर्चा बरामद किया है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Read Also- सेक्स सीडी कांड: 7 साल बाद आज रायपुर कोर्ट में होगी सुनवाई…
Bijapur News : इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि सुरक्षा बल लगातार नक्सल उन्मूलन पर काम कर रहे हैं, जिसके चलते नक्सली बौखला गए हैं। उन्होंने कहा, यह कायराना हरकत है और नक्सलियों को इसकी कीमत चुकानी होगी। छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को समाप्त करके रहेंगे।




