Bird Flu Outbreak: बर्ड फ्लू के प्रकोप को देखते हुए छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में प्रशासन द्वारा कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इन नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम रायगढ़ ने आमंत्रण होटल, जानकी होटल, पंजाब होटल सहित 8 होटलों पर 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि प्रशासन की विशेष जांच टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान इन होटलों में पोल्ट्री पदार्थ पकाए जाने की पुष्टि की, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए इन्हें बंद कराया गया। साथ ही होटल प्रबंधनों को सख्त हिदायत दी गई कि वे बर्ड फ्लू से संबंधित नियमों का सख्ती से पालन करें।
Read Also- लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग का आगाज 6 फरवरी से: रायपुर में छाएंगे 6 टीमों के दिग्गज खिलाड़ी, ओपनिंग सेरेमनी में तमन्ना भाटिया, आयुष्मान खुराना और हार्डी संधू करेंगे धमाकेदार परफॉर्मेंस!
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लगातार हो रही जांच
Bird Flu Outbreak: रायगढ़ के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद बड़ी संख्या में मुर्गियों, चूजों और अंडों को नष्ट किया गया था। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ‘इंफेक्टेड जोन’ में डोर-टू-डोर अभियान चला रही है और लोगों को बुखार या सर्दी-जुकाम जैसी किसी भी समस्या होने पर तुरंत इलाज कराने की सलाह दी गई है।
Read Also- सराफा कारोबारी के ठिकानों पर IT का छापा: दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम
प्रशासन की सख्त अपील: नियमों का पालन करें
Bird Flu Outbreak: नगर निगम की टीम पोल्ट्री बाजारों पर कड़ी नजर बनाए हुए है ताकि कोई भी विक्रेता या होटल प्रतिबंधों का उल्लंघन न करे। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित क्षेत्रों में स्वास्थ्य निगरानी कर रहा है और जरूरी चिकित्सा परामर्श दे रहा है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है और निर्देश दिया है कि बर्ड फ्लू से जुड़े सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।




