Chhattisgarh gets new IAS : केंद्रीय सरकार ने मणिपुर कैडर के आईएएस अधिकारी पठारे अभिजीत बबन का ट्रांसफर छत्तीसगढ़ कैडर में कर दिया है। यह जानकारी 6 फरवरी को भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में दी गई है। बताया गया है कि यह ट्रांसफर उनकी आईपीएस पत्नी साकोरे मानसी नानाभाऊ से शादी के कारण किया गया है।
Read Also- हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, गांव में दहशत
Chhattisgarh gets new IAS : अभिजीत बबन, जो महाराष्ट्र के अहमदनगर के निवासी हैं, ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में अखिल भारतीय रैंक 333 हासिल की थी। उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। स्नातक के बाद, उन्होंने पुणे की एक फर्म में ऑफिस एग्जीक्यूटिव के रूप में कुछ समय तक कार्य किया, लेकिन अपनी आईएएस बनने की महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी।





