CG Election Expenditure Rate List: राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के लिए प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की सीमा तय कर दी है। इसके साथ ही, खान-पान और अन्य खर्चों के लिए भी दरें निर्धारित की गई हैं। इन नियमों के कारण प्रत्याशी असमंजस में हैं और सोच-समझकर खर्च कर रहे हैं। इस बार चुनावी प्रचार में सोशल मीडिया का उपयोग बढ़ गया है।
चुनाव आयोग ने खान-पान के लिए विशेष दरें तय की हैं। एक कप चाय के लिए 12 रुपए, कॉफी के लिए 15 रुपए और पोहे की एक प्लेट के लिए 15 रुपए निर्धारित किए गए हैं। हालांकि, बाजार में चाय 10 रुपए और कॉफी 20 से 30 रुपए में उपलब्ध है। इसके अलावा, जनरल थाली की कीमत 120 रुपए और स्पेशल थाली की कीमत 200 रुपए तय की गई है। केसर लस्सी के लिए 30 रुपए प्रति गिलास और शरबत के लिए 15 रुपए प्रति गिलास का निर्धारण किया गया है।
Read Also- विधानसभा अध्यक्ष के प्रचार पर बवाल: नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में रमन सिंह का प्रचार, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
प्रत्याशियों के लिए खर्च सीमा
CG Election Expenditure Rate List: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने मेयर और अध्यक्षों की खर्च सीमा तय की है। प्रत्याशियों का कहना है कि बाजार दर और चुनाव आयोग की दरों में अंतर होने के कारण उन्हें सावधानीपूर्वक खर्च करना पड़ रहा है। इससे प्रत्याशी सोच समझकर खर्च कर रहे हैं।
प्रत्याशियों के खर्च की पदानुसार सीमा
मेयर प्रत्याशी:-
5 लाख या अधिक आबादी वाले नगर निगमों में 25 लाख रुपए तक।
3 से 5 लाख आबादी वाले नगर निगमों में 20 लाख रुपए तक।
3 लाख से कम आबादी वाले नगर निगमों में 10 लाख रुपए तक।
नगर पालिका अध्यक्ष:-
50 लाख से अधिक आबादी वाले नगर पालिका में 10 लाख रुपए तक।
50 हजार से कम आबादी वाले नगर पालिका में 8 लाख रुपए तक।
Read Also- CG Politics News: अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों को वापस भेजने पर बिफरे बैज, कहा- PM मोदी देशवासियों से मांगें माफी
नगर पंचायत अध्यक्ष:-
अधिकतम 6 लाख रुपए तक।
पार्षद:-
3 लाख या अधिक आबादी वाले नगर पालिका निगम में 8 लाख रुपए तक।
10 प्रमुख नगर निगमों में 11 को वोटिंग
CG Election Expenditure Rate List: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बार चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जाएंगे। प्रदेश के 10 प्रमुख नगर निगमों (अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर) सहित 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में चुनाव होंगे।
तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव
पहला चरण: 17 फरवरी, परिणाम 18 फरवरी।
दूसरा चरण: 20 फरवरी, परिणाम 21 फरवरी।
तीसरा चरण: 23 फरवरी, परिणाम 24 फरवरी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 433 जिला पंचायत सदस्य, 2,973 जनपद पंचायत सदस्य, 11,672 ग्राम पंचायत सरपंच और 1,60,180 ग्राम पंचायत पंच का चुनाव बैलट पेपर के माध्यम से होगा।
प्रत्याशियों के लिए सोशल मीडियो सहारा
इस बार के चुनावी प्रचार में प्रत्याशी सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग कर रहे हैं। इसके माध्यम से वे अपने संदेश को व्यापक रूप से फैला रहे हैं और मतदाताओं तक सीधे पहुंच बना रहे हैं। चुनाव आयोग के नियमों और खर्च सीमा के बीच प्रत्याशियों को संतुलन बनाकर चलना पड़ रहा है, जिससे चुनावी प्रक्रिया और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है।




