Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन

    July 30, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जाने वाले केके श्रीवास्तव की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने किया गिरफ्तार

    July 30, 2026

    दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री साय, चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जाने वाले केके श्रीवास्तव की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने किया गिरफ्तार
    • दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री साय, चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी
    • दिल्ली दौरे से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज, संगठन विस्तार और भाजपा सरकार पर साधा निशाना
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रमुख रेल परियोजनाओं को गति देने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा
    • जलापूर्ति योजनाओं के संचालन व रखरखाव पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    • महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 31
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG नगरीय निकाय चुनाव: प्रत्‍याशियों के सामने चुनाव खर्च की चुनौती, निर्वाचन आयोग की रेट लिस्‍ट ने उड़ाए होश

    CG नगरीय निकाय चुनाव: प्रत्‍याशियों के सामने चुनाव खर्च की चुनौती, निर्वाचन आयोग की रेट लिस्‍ट ने उड़ाए होश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 7, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    CG Election Expenditure Rate List
    CG Election Expenditure Rate List

    CG Election Expenditure Rate List: राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के लिए प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की सीमा तय कर दी है। इसके साथ ही, खान-पान और अन्य खर्चों के लिए भी दरें निर्धारित की गई हैं। इन नियमों के कारण प्रत्याशी असमंजस में हैं और सोच-समझकर खर्च कर रहे हैं। इस बार चुनावी प्रचार में सोशल मीडिया का उपयोग बढ़ गया है।

    चुनाव आयोग ने खान-पान  के लिए विशेष दरें तय की हैं। एक कप चाय के लिए 12 रुपए, कॉफी के लिए 15 रुपए और पोहे की एक प्लेट के लिए 15 रुपए निर्धारित किए गए हैं। हालांकि, बाजार में चाय 10 रुपए और कॉफी 20 से 30 रुपए में उपलब्ध है। इसके अलावा, जनरल थाली की कीमत 120 रुपए और स्पेशल थाली की कीमत 200 रुपए तय की गई है। केसर लस्सी के लिए 30 रुपए प्रति गिलास और शरबत के लिए 15 रुपए प्रति गिलास का निर्धारण किया गया है।

    Read Also-  विधानसभा अध्‍यक्ष के प्रचार पर बवाल: नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में रमन सिंह का प्रचार, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

    प्रत्याशियों के लिए खर्च सीमा
    CG Election Expenditure Rate List:  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने मेयर और अध्यक्षों की खर्च सीमा तय की है। प्रत्याशियों का कहना है कि बाजार दर और चुनाव आयोग की दरों में अंतर होने के कारण उन्हें सावधानीपूर्वक खर्च करना पड़ रहा है। इससे प्रत्‍याशी सोच समझकर खर्च कर रहे हैं।

    प्रत्‍याशियों के खर्च की पदानुसार सीमा

    मेयर प्रत्याशी:-  

    5 लाख या अधिक आबादी वाले नगर निगमों में 25 लाख रुपए तक।

    3 से 5 लाख आबादी वाले नगर निगमों में 20 लाख रुपए तक।

    3 लाख से कम आबादी वाले नगर निगमों में 10 लाख रुपए तक।

    नगर पालिका अध्यक्ष:-

    50 लाख से अधिक आबादी वाले नगर पालिका में 10 लाख रुपए तक।

    50 हजार से कम आबादी वाले नगर पालिका में 8 लाख रुपए तक।

    Read Also-  CG Politics News: अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों को वापस भेजने पर बिफरे बैज, कहा- PM मोदी देशवासियों से मांगें माफी

    नगर पंचायत अध्यक्ष:-

    अधिकतम 6 लाख रुपए तक।

    पार्षद:-
    3 लाख या अधिक आबादी वाले नगर पालिका निगम में 8 लाख रुपए तक।

    10 प्रमुख नगर निगमों में 11 को वोटिंग

    CG Election Expenditure Rate List:  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बार चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जाएंगे। प्रदेश के 10 प्रमुख नगर निगमों (अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर) सहित 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में चुनाव होंगे।

    तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव

    पहला चरण: 17 फरवरी, परिणाम 18 फरवरी।

    दूसरा चरण: 20 फरवरी, परिणाम 21 फरवरी।

    तीसरा चरण: 23 फरवरी, परिणाम 24 फरवरी।

    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 433 जिला पंचायत सदस्य, 2,973 जनपद पंचायत सदस्य, 11,672 ग्राम पंचायत सरपंच और 1,60,180 ग्राम पंचायत पंच का चुनाव बैलट पेपर के माध्यम से होगा।

    प्रत्‍याशियों के लिए सोशल मीडियो सहारा
    इस बार के चुनावी प्रचार में प्रत्याशी सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग कर रहे हैं। इसके माध्यम से वे अपने संदेश को व्यापक रूप से फैला रहे हैं और मतदाताओं तक सीधे पहुंच बना रहे हैं। चुनाव आयोग के नियमों और खर्च सीमा के बीच प्रत्याशियों को संतुलन बनाकर चलना पड़ रहा है, जिससे चुनावी प्रक्रिया और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg cg news cg raipur news chhattisgarh breaking news chhattisgarh news chhattisgarh news live today raipur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जाने वाले केके श्रीवास्तव की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने किया गिरफ्तार

    दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री साय, चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी

    दिल्ली दौरे से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज, संगठन विस्तार और भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रमुख रेल परियोजनाओं को गति देने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.