जगदलपुर। जिले के तीन वार्डों में ईवीएम खराब होने से मतदाताओं में नाराजगी है. ईवीएम को सुधारने की कोशिश की जा रही है.रवींद्र नाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 19 और रमैया वार्ड क्रमांक 17 में भी ईवीएम खराब हो गई है. कतार में खड़े होकर मतदाता इंतजार कर रहे हैं…
इसके अलावा राजधानी रायपुर के अमलीडीह स्थित शासकीय स्कूल में भी ईवीएम हैंग हो गई है.
बता दें कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जा रहे हैं.




