रायपुर। रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। मेयर के लिए 16 और 70 वार्ड पार्षद के लिए 306 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
अहम मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। 15 फरवरी को इसके नतीजे आएंगे। वहीं रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला।




