जांजगीर-चांपा. जिले के शिवरीनारायण मेले में युवक की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. हत्या मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 नाबालिग समेत 12 आरोपी को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस वारदात के बाद से पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। और मेले के किनारे लाइट व्यवस्था बढ़ाने के। निर्देश दिए हैं।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, शिवरीनारायण मेले की शुरुआत बुधवार को हुई. मेले में घूमने बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव से कुछ युवक आए थे, जहां मेला की भीड़ में अन्य युवकों से टकराने को लेकर विवाद हुआ. दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दर्जन भर से अधिक लड़कों ने आपस में मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है.




