रायपुर। राजधानी के अशोक नगर की तरफ से भारत माता चौक की और हादसे का एक लाइव वीडियो सामने आया है। जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रोड किनारे लगे चाट के ठेले को टक्कर मारकर सड़क बिजली के खंभे में घुस गया।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था जिसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। यह पूरी घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के भारत माता चौक की है।
इस घटना के दौरान आसपास भारी भीड़ भी मौजूद थी। उन्होंने आरोपी ड्राइवर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। फिर गुढ़ियारी पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।




