Chhattisgarh Panchayat Election: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान 17 फरवरी, सोमवार को होगा। इस चरण में प्रदेश के 53 ब्लॉक पंचायतों में वोटिंग होगी। मतदान सुबह से लेकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा, और वोटिंग के अगले दिन ही मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार की सुबह स्थानीय जनपद पंचायत से मतदान दलों को रवाना किया गया। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
Read Also- पंचायत चुनाव: कोंडागांव जिले में तैयारी पूर्ण, 275 मतदान दलों को किया गया रवाना
Chhattisgarh Panchayat Election: इस चुनाव में ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, जनपद पंचायत के सदस्य, और जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से होगा, जिसमें सरपंच के लिए नीला, पंच के लिए सफेद, जनपद सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 1,58,12,580 मतदाता वोट देंगे। इसके लिए कुल 31,041 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 7128 संवेदनशील और 2161 अतिसंवेदनशील केंद्र होंगे।




