Three-tier panchayat elections in CG: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में होगा। इसके लिए प्रथम चरण का मतदान सोमवार को होगा। इसी बीच कोंडागांव जिला निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली है। इस दौरान 275 मतदान दल को रवाना किया गया। चरण में कोण्डागांव विकास खंड के 275 बूथ में मतदान होगा। जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच और पंचों के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से जवानों की तैनात की गई है।
नगरी में भाजपा का कब्ज़ा
वहीं नगर पंचायत नगरी के चुनाव में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस की सामाजिक समीकरण आधारित रणनीति पूरी तरह फेल हो गई। कांग्रेस ने पूरे चुनाव के दौरान विभिन्न समाजों के मतदाताओं को जोड़कर जीत की कोशिश की। लेकिन जनता ने इस गणित को नकारते हुए भाजपा को समर्थन दिया।
Read Also- Rape Case: सोशल मीडिया पर दोस्ती… दो बार दुष्कर्म, यूट्यूबर गिरफ्तार…
प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा ने जमकर किया प्रचार
Three-tier panchayat elections in CG: भाजपा की इस जीत में सबसे अहम भूमिका सही प्रत्याशी चयन, सशक्त प्रचार-प्रसार और व्यक्तिगत जनसंपर्क अभियान की रही। भाजपा प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा ने चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। घर- घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया। इसके साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस और नगरी नगर चुनाव प्रभारी महेंद्र पंडित की प्रभावी रणनीति ने जीत का मार्ग प्रशस्त किया। राज्य और केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का असर भी जनता पर साफ दिखा।
भाजपा के भीतर ही दिखी गुटबाजी
भाजपा की इस जीत में कई मुश्किलें भी आईं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और चर्चित कार्यकर्ता चुनावी मैदान में सक्रिय नजर नहीं आए। कुछ कार्यकर्ताओं ने तटस्थ रवैया अपनाया। जिससे बलजीत छाबड़ा को प्रचार के दौरान अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ी। चुनाव के दौरान यह साफ देखा गया कि कई भाजपा नेताओं ने वह सक्रियता नहीं दिखाई, जिनकी जरुरत थी।
Read Also- अवैध शराब बेचने वालों की अब खैर नहीं! सीधे मंत्री जी तक पहुंचेगी शिकायत, Whatsapp नंबर जारी
कांग्रेस के दांव हुए फेल
Three-tier panchayat elections in CG: कांग्रेस ने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंकते हुए विभिन्न समाजों का समर्थन जुटाने की रणनीति अपनाई थी। उसके वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पूरी एकजुटता से मैदान में उतरे थे। लेकिन भाजपा के मजबूत संगठन और प्रत्याशी की व्यक्तिगत छवि और मेहनत ने कांग्रेस की रणनीति पर पानी फेर दिया।




