गरियाबंद। पंचायत चुनाव से पहले अमलीपदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई नवरंगपुर जिले से लगे सीमावर्ती इलाके में की गईं है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 82 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकेश्वर साहू और अरुण त्रिपाठी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




