Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    July 23, 2026

    महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में पहल, जल्द होगी छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

    July 23, 2026

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
    • महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में पहल, जल्द होगी छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक
    • राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
    • शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार
    • रैली के दौरान हिंसा, 16 जवान घायल; पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
    • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, देवघर के लिए नियमित ट्रेन और कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन पर की चर्चा
    • सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली
    • राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG Panchayat Chunav 2025: नक्सलियों के गढ़ में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, गांव की सरकार चुनने मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

    CG Panchayat Chunav 2025: नक्सलियों के गढ़ में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, गांव की सरकार चुनने मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 18, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    CG Panchayat Chunav 2025
    CG Panchayat Chunav 2025

    CG Panchayat Chunav 2025: नारायणपुर जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव संपन्न हो चूका है। इस दौरान  जिले के सबसे बड़े ग्राम पंचायत छोटेडोंगर में गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। छोटेडोंगर के तीन पोलिंग बूथ हाईस्कूल, प्राथमिक शाला और मुण्डाटिकरा पोलिंग बूथ में सुबह 6 बजे ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

    पांच महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान
    नारायणपुर जिले का सबसे बड़ा ग्राम पंचायत छोटेडोंगर कई मायने में खास है क्योंकि यह माइनिंग क्षेत्र है और आमदई माइंस खुलने के बाद भी यहां पिछले पांच सालों से किसी भी तरह का विकास नहीं हुआ। ग्रामीणों की मानें तो आमदई माइंस खुलने के बाद उन्हें एक आस थी कि गांव का विकास होगा। लेंकिन पिछले पांच सालों से ग्रामीण विकास की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं।

     

    Read Also-  किसानों को राहत: 17 लाख किसानों के अटके 3 हजार करोड़, निगम चुनाव निपटते ही जारी किया 1 हजार करोड़

     

    वर्तमान में ग्राम पंचायत का चुनाव हो रहा है ऐसे में ग्रामीण ऐसे प्रत्याशी को गांव का नेता बनना चाहते हैं जो योग्य हो और जो गांव को एक नई दिशा में ले जाए। गौरतलब है कि इस बार छोटेडोंगर ग्राम पंचायत में पांच महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। छोटेडोंगर में भाजपा जिलाध्यक्ष संध्या पवार के सरपंच पद में उतने से यह चुनाव और दिलचस्प हो गया है। इसके साथ ही सरपंच पद के लिए भोजलत्ता नाग, भारती देवी पात्र, लक्ष्मी बेलसरिया, जयंती बेलसरिया मैदान में हैं। इन सभी प्रत्याशियों में संध्या पवार सरपंच पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

    नक्सलियों के गढ़ में भी मतदाताओं ने उत्साह के साथ किया मतदान
    CG Panchayat Chunav 2025:  नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले ग्राम पंचायत मढ़ोनार, गौरदण्ड, चमेली, राजपुर, धनोरा, रायनार में मतदाताओं ने रिकॉर्ड मतदान किया। इन मतदान केंद्रों पर पहले नक्सली दहशत के चलते ग्रामीण मतदान के लिए रुचि नहीं दिखाते थे। लेकिन इस बार नक्सली दहशत को दर किनार कर मतदाताओं ने मतदान के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इससे इन मतदान केंद्रों में मतदाताओं की सुबह से भीड़ लग गई। इससे मतदान समाप्त होने के निर्धारित समय जे बाद भी मतदाता कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे।

     

    Read Also-  हमेशा दी गई जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाया है, PCC की भी जिम्मेदारी दी तो अच्छे से निभाऊंगा- पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव

     

    मढ़ोनार में रिकार्ड तोड़ मतदान
    CG Panchayat Chunav 2025:  नक्सल प्रभावित मढ़ोनार में 2023 केविधानसभा चुनाव में 712 मतदाता थे। इनमें से मात्र 12 मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान किया था। लेकिन त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव मढ़ोनार मतदान केंद्र में सुबह से मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस मतदान केंद्र में 646 मतदाता थे। इनमें से 364 मतदाताओं ने मतदान किया है। इससे मढ़ोनार मतदान केंद्र ने 56 प्रतिशत मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व हिस्सा लेकर गांव की सरकार बनाने में अहम योगदान दिया है।

    हाईस्कूल पोलिंग बूथ में अफरातफरी
    CG Panchayat Chunav 2025: छोटेडोंगर ग्राम में तीन पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इसमे माध्यमिक शाला पोलिंग बूथ, प्राथमिक शाला पोलिंग बूथ, और मुण्डाटिकरा पोलिंग बूथ। इन सभी पोलिंग बूथ में सैंकड़ों की संख्या में मतदाओ की कतार लगी हुई थी। मतदान का समय सुबह 6.45 बजे से 2 बजे तक निर्धारित था। लेकिन निर्धारित समय पर मतदाताओं के द्वारा मतदान नहीं कर पाने से अफरातफरी मच गई थी। वहीं मलदान केंद्र में मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई थी और देर रात तक मतदान जारी था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg nikay chunav 2025 cg panchayat chunav 2025 chhattisgarh panchayat chunav 2025 nikay chunav 2025 panchayat chunav 2025
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    नारायणपुर के साथ बीजापुर उप जेल का होगा उन्नयन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    एक करोड़ के दुर्घटना बीमा दावे में कथित गड़बड़ी, पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, अधिवक्ता की तलाश जारी

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.