TS Singhdeo Statement: पंचायत चुनाव के बाद पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएँ गर्म हैं। सिंहदेव ने कहा कि यदि उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाती है, तो वे उसे निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा दी गई जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाया है।
TS Singhdeo Statement: पार्टी के भीतर हार को लेकर सिंहदेव ने टिप्पणी की कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के क्षेत्र कुनकुरी में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सरगुजा और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के क्षेत्र में भी निकाय चुनाव में सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि स्थानीय उम्मीदवार की हार-जीत में 60-70 फीसदी योगदान होता है।
Read Also- नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद जाएंगे प्रयागराज, लग्जरी बस एकात्म परिसर पहुंची, पुण्य स्नान के बाद लेंगे शपथ
TS Singhdeo Statement: संगठन में बदलाव के संदर्भ में सिंहदेव ने कहा कि पूरे देश में बदलाव की आवश्यकता है, और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी इस बात को स्वीकार किया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष और संगठन में बदलाव होगा, तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है, यह एक चर्चा का विषय है। अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई स्वाभाविक है। यह कार्रवाई किसी गुट विशेष के खिलाफ नहीं है।
Read Also- वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट सत्र को लेकर तैयारियां शुरू, सीएम साय ने अपने विभागों के बजट पर की विस्तृत चर्चा
सिंहदेव ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और कहा कि भाजपा सरकार कोई नया काम नहीं कर रही है। उन्होंने संकल्प पत्र में धान का 3100 रुपए देने की बात को भी अधूरा बताया। जब उनसे पूछा गया कि वे इस सरकार को 10 में कितने नंबर देंगे, तो उन्होंने 4 अंक दिए, यह कहते हुए कि सामान्य काम हो रहे हैं, लेकिन विशेष योजनाओं पर सरकार का ध्यान नहीं है।




