राजनांदगांव। जिले के शासकीय प्राथमिक शाला खपरी चमार में पदस्थ प्रधान पाठक पर गाज गिरी है। महिलाओं से छेड़खानी और अभद्र व्यवहार करने वाले प्रधान पाठक को डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल ने निलंबित कर दिया है।
बताया जाता है कि प्रधान पाठक की छेड़खानी से गांव की महिलाएं काफी डरी हुई थी। महिलाओं का आरोप था कि प्रधान पाठक गांव की महिलाओं पर गलत नजर रखता है। साथ ही उनके साथ छेड़खानी भी करता है। जिसकी शिकायत शिक्षा विभाग से की गई थी।
जांच में पदीय कर्तव्यों के पालन में अनुशासन हीनता, अशिष्टता से कार्य करना, अशोभनीय कृत्य सामने आने के बाद राकेश जांगड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।




