बालोद. जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के सुरडोंगर और खुर्सीटिकुर गांव के बीच जंगल में एक महिला की सड़ी गली लाश मिली थी। जिसकी पहचान पुलिस ने 33 वर्षीया दुलेश्वरी साहू ग्राम सुरडोंगर के रूप में हुई।
. मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है. डौंडी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को शव सौंपकर मामले की जांच में जुटी है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मायके नहीं जाने देने पर महिला घर से निकल गई थी. उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है. हर एंगल से जांच की जा रही है. पोस्मार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्प्ष्ट होगा कि महिला ने आत्महत्या की है या कुछ और मामला है.




