रायपुर। राजधानी में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बंगले पर कांग्रेस नेताओं की एक गुप्त बैठक हुई, जिसमें ED (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा जारी समन के संबंध में चर्चा की गई। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, सीनियर एडवोकेट फैजल रिजवी, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, शिव डहरिया, उमेश पटेल, धनेन्द्र साहू, विकास उपाध्याय, और संगठन महामंत्री मलकीत सिंह गैदू शामिल हुए।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन मार्च में 2 दिन रद्द
बैठक में यह तय किया गया कि ED द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए जाएंगे, लेकिन इसके लिए थोड़ा समय मांगा जाएगा। विशेष रूप से, वकील फैजल रिजवी की उपस्थिति से यह साफ संकेत मिला कि कांग्रेस कानूनी तौर पर अपना पक्ष मजबूत तरीके से रखने की तैयारी कर रही है।
निर्माणाधीन मकान में 5 वर्षीय बच्ची की लाश मिलने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, सामने आई ये वजह…
ED ने कांग्रेस नेताओं से सुकमा और कोंटा में बने राजीव भवन के निर्माण से जुड़ी जानकारी मांगी है। जांच एजेंसी ने कुल 4 बिंदुओं पर जवाब मांगा है, और इस बैठक में उन बिंदुओं पर चर्चा की गई थी।




